इजरायल ने मचाई पश्चिम एशिया में तबाही… UNSC की बैठक में अमेरिकी राजदूत कर बैठीं ‘चूक’, वीडियो

 

वॉशिंगटन: ईरान के साथ लड़ाई के बीच इजरायल को उसके सबसे खास सहयोगी अमेरिका ने ही पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैलाने का जिम्मेदार बता दिया। दरअसल अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी दूत डोरोथी शे की जुबान फिसल जाने की वजह से यह हुआ। शे अपने भाषण में ईरान को निशाना बना रही थीं लेकिन गलती से इजरायल को ही सारी गड़बड़ी करने का दोषी बता दिया। हालांकि बाद में उन्होंने बात संभालते हुए ईरान के खिलाफ इजरायल को अमेरिका के पूर्ण समर्थन का ऐलान किया।

 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिकी दूत डोरोथी शे ने शुक्रवार को गलती से इजरायल पर पश्चिम एशिया में अराजकता, आतंक और अस्थिरता फैलाने का आरोप लगा दिया। शे को गलती का अहसास हुआ तो अपनी गलती सुधारते हुए उन्होंने ईरान को निशाने पर लिया। शे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इजरायल पर बरस रही हैं। शे के इस वीडियो पर सोशल यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इजरायल को अमेरिका का समर्थन

अमेरिकी संयुक्त राष्ट्र की कार्यवाहक राजदूत डोरोथी शिया का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें वह कह रही हैं, ‘इजरायल की सरकार ने पूरे क्षेत्र में अराजकता फैला रखी है।’ इसके बाद वह रुकते हुए अपना सिर हिलाती हैं और फिर खुद को ठीक करते हुए कहती हैं, ‘ईरान की सरकार ने भी पूरे क्षेत्र में अराजकता, आतंक और पीड़ा फैलाई है।’

शे ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद करने और परमाणु हथियार प्राप्त करने की आकांक्षाओं को त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका पूरी तरह इजरायल के साथ खड़ा है और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ उसकी कार्रवाई का समर्थन करता है। उन्होंने आगे कहा कि ईरानी सरकार के लिए सही फैसला लेने के लिए अभी देर नहीं हुई है।

शे ने बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को दोहराते हुए कहा कि ईरान को अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम और परमाणु हथियार प्राप्त करने की सभी आकांक्षाओं को पूरी तरह से त्याग देना चाहिए। इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर अमेरिका इजराइल के साथ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल होता है तो यह सभी के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक होगा। इससे पूरे पश्चिम एशिया की शांति खतरे में पड़ जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!