नौतनवा में विकास कार्यों का निरीक्षण, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण-

 

गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के निर्देश, जनहित को सर्वोपरि बताया-

 

 

जल्दबाज़ी नहीं, गुणवत्ता पर हो विशेष ध्यान — बृजेश मणि त्रिपाठी

 

 

नौतनवां (लाल बहादुर जायसवाल)। नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और गुणवत्ता जांच को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी निरिक्षण करते हुए 2

 

धार्मिक स्थल पर धर्मशाला निर्माण की प्रगति का लिया जायज़ा

निरीक्षण की शुरुआत वार्ड नं.6 बाल्मीकिनगर में स्थित मर्चाहे बाबा की कुटी — एक अतिप्राचीन मंदिर परिसर से हुई। यहां धर्मशाला निर्माण कार्य प्रगति पर है। पालिका अध्यक्ष ने स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता की जांच की और उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस स्थान की धार्मिक आस्था को देखते हुए निर्माण में पारदर्शिता और मजबूती अनिवार्य है।

जलनिकासी और पाइपलाइन मरम्मत की समीक्षा

इसके पश्चात वे वार्ड नं.13 महेन्द्रनगर पहुंचे, जहां नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष ने सम्बंधित को निर्देशित दिया कि जलनिकासी की व्यवस्था दीर्घकालिक और तकनीकी रूप से मजबूत होनी चाहिए।

इसी क्रम में वार्ड नं.7 घनश्याम नगर में टूटी पाइपलाइन के कारण बाधित जलापूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर जलापूर्ति सामान्य की जाए।

पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर ज़ोर

निरीक्षण के दौरान बृजेश मणि त्रिपाठी ने साफ शब्दों में कहा कि “विकास कार्यों में कोई भी अनियमितता या घटिया निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं है। आमजन को दी जाने वाली सुविधाएं पूर्ण गुणवत्ता के साथ दी जाएंगी।”

स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान वार्ड सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय मौर्य, बनैलिया मंदिर समिति अध्यक्ष दयाराम जायसवाल, दुर्गा मद्धेशिया सहित अन्य स्थानीय नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!