उज्जैन: उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की अजीबोगरीब और शर्मनाक हरकत ने सनसनी फैला दी है। प्यार के नाम पर अश्लील और मानसिक रूप से बीमार करने वाली इस हरकत का खुलासा तब हुआ जब एक परिवार ने अपने घर के बाहर बार-बार गायब हो रहे कपड़ों की शिकायत पुलिस से की।
रस्सी से बार-बार गायब होते थे कपड़े
मामला ढांचा भवन इलाके का है। यहां रहने वाले एक परिवार को पिछले कुछ दिनों से अजीब समस्या का सामना करना पड़ रहा था। घर के बाहर रस्सी पर सूख रहे कपड़ों में से विशेष रूप से महिला के अंतःवस्त्र (Undergarments) चोरी हो रहे थे। पहले तो परिवार को लगा कि शायद यह कोई मामूली बात है लेकिन जब यह हरकत बार-बार होने लगी तो उन्हें किसी गहरी साजिश या सनक का अंदेशा हुआ।
In an incident as bizarre as it was amusing, a 25-year-old man was arrested in Ujjain on Thursday after stealing a woman’s innerwear from outside her house.
The act was captured on CCTV, which later lec to his identification by the police. The incident was reported from… pic.twitter.com/elrd9znUJ6
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) March 13, 2026
CCTV में कैद हुई काली करतूत
सच्चाई जानने के लिए परिवार ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज देखकर हर कोई दंग रह गया। आधी रात के सन्नाटे में एक युवक दबे पांव घर की ओर आता है। वह इधर-उधर सावधानी से देखता है और फिर झपट मारकर महिला के अंडरगारमेंट लेकर फरार हो जाता है। युवक की पहचान पड़ोस में ही रहने वाले 25 वर्षीय अंकित के रूप में हुई।
छाती पर महिला के नाम का टैटू और एकतरफा प्यार
पुलिस ने जब अंकित को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जो राज उगले वे और भी चौंकाने वाले थे। आरोपी ने कुबूला कि वह पड़ोस की शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता है। अपनी दीवानगी दिखाने के लिए उसने अपनी छाती पर उस महिला के नाम का टैटू भी बनवा रखा है। आरोपी का कहना था कि वह महिला के प्रति अपने जुनून के कारण ऐसी हरकतें करता था।
इलाके में खौफ और चर्चा
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग हैरान और डरे हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह के मानसिक विक्षिप्त लोग समाज के लिए खतरा हैं। पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

