BJP विधायक का विवादित बयान, ‘भारत में नेपाल जैसे हालात, गृहयुद्ध छिड़ सकता है…

गुना: मध्यप्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शाक्य ने कहा कि नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे हालात अब भारत में भी बन सकते हैं। यहां कभी भी गृहयुद्ध जैसी स्थिति खड़ी हो सकती है। उन्होंने आगे सुझाव दिया कि 18 से 30 साल तक के युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।

 

 

कांग्रेस ने साधा निशाना
विधायक के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने इसे सेना की गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, ‘हमारी सेना दुनिया की सबसे अनुशासित सेनाओं में से एक है। इसे किसी राजनीतिक एजेंडे या युवाओं पर थोपना बर्दाश्त नहीं है।’ तिवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब भाजपा से ऊब चुकी है। इसी हताशा में विधायक ने ऐसा बेतुका बयान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!