नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला अमेरिका में बड़ा निवेश करने की तैयारी में हैं। उनके परिवार की प्राइवेट कंपनी आदित्य बिड़ला केमिकल्स अमेरिका में एक केमिकल फैक्ट्री खरीदने वाली है। यह खरीदारी करगिल नाम की एक बड़ी कंपनी से खरीदी जा रही है जो भारत में नेचर फ्रेश और जेमिनी ब्रांड के तरह एग्री प्रोडक्ट्स बेचती है। यह फैक्ट्री अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के डाल्टन शहर में है। यह लगभग 17 एकड़ में फैली हुई है। इस डील से साफ है कि बिड़ला अमेरिका में अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं।
बिड़ला ग्रुप ने पिछले 17 साल में अमेरिका में 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। इससे वह अमेरिका में सबसे बड़े भारतीय निवेशक बन गए हैं। इस निवेश के बारे में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, “यह अधिग्रहण आदित्य बिड़ला ग्रुप का अमेरिकी केमिकल्स इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम है। यह हमारे दूसरे सफल मैन्युफैक्चरिंग व्यवसायों जैसे Novelis और Birla Carbon के बिजनस मॉडल को आगे बढ़ाएगा।।
क्या होगा फायदा?
कारगिल की इस फैक्ट्री में अभी 50 लोग काम करते हैं। इसकी क्षमता हर साल 16,000 टन केमिकल बनाने की है। लेकिन बिड़ला ग्रुप इसे अगले दो साल में बढ़ाकर 40,000 टन करने वाला है। यह अधिग्रहण आदित्य बिड़ला केमिकल्स (USA) के जरिए किया जा रहा है। यह कंपनी आदित्य बिड़ला केमिकल्स (थाईलैंड) की सहायक कंपनी है। साफ है कि यह डील बिड़ला ग्रुप के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे अमेरिका में उसका दबदबा और भी बढ़ेगा।