अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथ यात्रा में हाथी के बेकाबू होने से भगदड़ मच गई। गजराज के बेकाबू होने बाद में रथ यात्रा से दूर किया। बेकाबू हुए गजराज को हाथीखाना ले जाने गया। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को काबू में किया। इसके चलते कुछ देर के लिए रथयात्रा को खाड़िया गेट के पास रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार गजराज को कांकरिया ज़ू की टीम ने काबू में लिया। हाथी को इंजेक्शन देकर काबू में किया। इससे पहले सुबह अहमदाबाद के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभु के दर्शन के साथ मंगला आरती की थी। इसके बाद रथ यात्रा शुरू हुई थी।
अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान हाथी भड़का pic.twitter.com/UDFYM92IiF
— Bebak (@bebakprem) June 27, 2025
रथ यात्रा में बंद कराए गए डीजे
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में रथयात्रा के दौरान हाथी डीजे के आवाज से बेकाबू हो गए थे। कुल तीन हाथी नाराज हुए। इसके चलते थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि सड़कों के किनारे खड़े लोगो को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यात्रा को 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा। वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को काबू किया। हाथियों को यात्रा से हटा दिया गया है। ऐहतियातन यात्रा रूट से डीजे बंद करा दिए गए हैं। अहमदाबाद में रथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 23 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने 152 वॉच टावर बनाने के साथ 41 ड्रोन निगरानी के लिए लगाए हैं। इतना ही नहीं भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए AI कैमरे लगाए गए हैं। जो एजेंसियों को अधिक भीड़ होने पर अलर्ट देंगे। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।