गुजरात में राहुल गांधी के बड़े प्रयोग के बाद कांग्रेस ने घोषित किए शहर और जिला अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

अहमदाबाद: कांग्रेस ने गुजरात में संगठन सृजन अभियान की कवायद के बाद राज्य के नए जिला एवं शहर प्रमुखों को ऐलान कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल पर पार्टी ने गुजरात से जिला अध्यक्षों के नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव किया था। पार्टी ने अहमदाबाद शहर अध्यक्ष सोनल पटेल को बनाया है तो वहीं वडोदरा शहर और जिले में पुराने प्रमुखों को बरकरार रखा है। राहुल गांधी ने गुजरात का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने AICC के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ पीसीसी आर्ब्जवर नियुक्त किए थे। इसके बाद पार्टी ने नए शहर/जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस द्वारा घोषित की गई सूची में अध्यक्षों को रिपीट किया गया है लेकिन एक अनुमान के तहत करीब 50 फीसदी ऐसे नाम हैं। जिन्हें पहली बार जिला/शहर अध्यक्ष का दायित्व मिला है।

गुजरात कांग्रेस के नए जिला एंव शहर अध्यक्षों की सूची
क्र. सं. जिला/शहर अध्यक्ष का नाम
1 अहमदाबाद शहर सोनल पटेल
2 अहमदाबाद ग्रामीण राजेश कुमार गोहिल
3 अमरेली प्रताप दुधात
4 आणंद अल्पेश पडियार
5 अरवल्ली अमुभाई पटेल
6 बनासकांठा गुलाब सिंह राजपूत
7 भरूच राजेंद्रसिंह राणा
8 भावनगर ग्रामीण प्रवीणभाई राठौड़
9 भावनगर शहर मनोहर सिंह लालभा
10 बोटाद हिम्मत कटारिया
11 छोटा उदेपुर शशिकांत राठवा
12 दाहोद हर्षदभाई निनामा
13 डांग स्नेहिल ठाकरे
14 देवभूमि द्वारिका पालभाई अम्बालिया
15 गांधी नगर अरविन्द सिंह सोलंकी
16 गांधी नगर शहर शक्ति पटेल
17 शक्ति पटेल पुंजाभाई वंश
18 जामनगर शहर वीरेन्द्रसिंह जाडेजा उर्फ दिग्गुभाई
19 जामनगर ग्रामीण मनोज कथीरिया
20 जूनागढ़ शहर मनोज जोशी
21 खेड़ा कालूसिंह डाभी
22 कच्छ वी.के. हम्बल
23 महीसागर हर्षद शांतिलाल पटेल
24 महेसाणा बलदेवजी ठाकोर
25 मोरबी किशोरभाई चिखलिया
26 नर्मदा रणजीतसिंह तड़वी
27 नवसारी शैलेशभाई पटेल
28 पंचमहल चेतनसिंह परमार
29 पाटन घेम्बरभाई पटेल
30 पोरबंदर रामभाई मारू
31 राजकोट शहर डॉ. राजदीपसिंह जाडेजा
32 राजकोट ग्रामीण हितेश एम वोहरा
33 साबरकांठा रामभाई सोलंकी
34 सूरत ग्रामीण आनंद चौधरी
35 सूरत शहर विपुल बाबूभाई उधनावाला
36 सुरेंद्रनगर नौशाद सोलंकी
37 नौशाद सोलंकी नौशाद सोलंकी
38 नौशाद सोलंकी जशपाल सिंह पढियार
39 वडोदरा शहर ऋत्विक जोशी
40 वलसाड किशनभाई बी पटेल

2027 विधानसभा चुनाव लक्ष्य
कांग्रेस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत एक कठोर संगठनात्मक तहत की गई लंबी कवायद के बाद हुई हैं। 2027 के गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने गुजरात से संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है। इसके बूथ से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संरचना को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी ने 12 अप्रैल, 2025 को गुजरात के सभी जिलों में 43 एआईसीसी पर्यवेक्षक और 183 पीसीसी पर्यवेक्षकों को तैनात किया थाा। इनमें राज्य प्रभारी, सांसद, विधायक और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष शामिल थे। इसके बाद एआईसीसी पर्यवेक्षकों ने पीसीसी पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों, 182 विधानसभा क्षेत्रों और लगभग सभी 235 ब्लॉक कांग्रेस समितियों का दौरा किया था। इसके बाद जिला और शहर अध्यक्षों के नाम तय किए गए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!