Maharajganj News: सोशल मीडिया स्टंट पड़ा भारी, महराजगंज पुलिस ने स्कॉर्पियो सीज कर काटा ₹50 हजार का चालान

महराजगंज: सड़क पर स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर ₹50 हजार का चालान किया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें नौतनवा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक युवक चलती स्कॉर्पियो से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई।

 

वायरल वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में नौतनवा पुलिस ने युवक की पहचान प्रिन्स मद्वेशिया पुत्र रमेश मद्वेशिया निवासी जगरनाथपुर टोला परशुरामपुर थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के रूप में की। युवक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने संबंधित काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी का ₹50 हजार का चालान करते हुए वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

 

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

महराजगंज पुलिस ने आम लोगों से सड़क पर स्टंटबाजी न करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे जान का भी खतरा बना रहता है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!