MP: कलश यात्रा में भगदड़ के दौरान महिला की मौत, कई घायल, नरोत्तम मिश्रा करा रहे थे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

ग्वालियर/डबरा : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नवग्रह पीठ मंदिर पर चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान निकाली गई कलश यात्रा में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में यात्रा में शामिल दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक महिला रति साहू की मौत हो गई बल्कि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

13 40 435388832untitled

कलश यात्रा के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की ओर से नवग्रह पीठ मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा के दौरान किसी कारणवश अचानक हादसा हो गया, जिससे विमला बाथम और कला बाथम गंभीर रूप से घायल हो गईं।

13 41 018661507333

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद आयोजन समिति और प्रशासन ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप की स्थिति बन गई।

13 41 194586944uu 11

पुलिस मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। फिलहाल हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

13 41 5263042862333

20 फरवरी तक चलेगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

बताया गया है कि नवग्रह पीठ मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना प्रस्तावित हैं। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है, वहीं आयोजकों ने भविष्य में ऐसी घटना न होने देने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *