असम में हिमंता आज लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगी PM मोदी समेत कई हस्तियां

दिसपुर: असम में भाजपा की सहयोगी अगप और बीपीएफ के दो मंत्रियों सहित चार मंत्री 12 मई को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित हिमंत विश्व शर्मा के साथ राजग नीत नई सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि पूर्व मंत्री रंजीत कुमार दास असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार होंगे।

उन्होंने कहा, ”यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मेरे चार सहयोगी – रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग, कल माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति में मेरे साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे।” बोरा, असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष हैं और बोरो, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से विधायक हैं। और दोनों राजग नीत पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके हैं। नियोग पिछली सरकार में भी मंत्री थीं। तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं, जिन्होंने 2026 के चुनाव में राज्य की राजनीति में वापसी की।

शर्मा ने कहा, ”मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि माननीय विधायक रंजीत दास असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे।” उन्होंने कहा, ”मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम सब मिलकर एक मजबूत, अधिक विकसित और समृद्ध असम के लिए पूरी लगन से काम करते रहेंगे।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!