Budget से पहले कुछ मीठा हो जाएं, दही-चीनी’ के साथ राष्ट्रपति ने कराया वित्त मंत्री का मुंह मीठा, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: भारतीय संसदीय इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के कार्यकाल का लगातार 9वां बजट पेश करने जा रही हैं। यह पहली बार है जब देश का आम बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सुबह वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बजट की मुख्य प्रतियों की जानकारी दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण-3
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण-3

मरून साड़ी और ‘बही-खाता’ वाला अंदाज

हर साल की तरह इस बार भी वित्त मंत्री का पहनावा चर्चा में रहा। निर्मला सीतारमण आज गहरे मरून रंग की कांजीवरम साड़ी में नजर आईं, जो भारतीय परंपरा और भव्यता का प्रतीक है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने वित्त मंत्रालय के बाहर अपनी पूरी टीम के साथ ‘बही-खाता’ (डिजिटल टैबलेट) लेकर फोटो खिंचवाई। गौरतलब है कि पिछले साल उन्होंने क्रीम-व्हाइट मधुबनी सिल्क साड़ी पहनी थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण-4
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण-4

दही-चीनी से मुंह मीठा करवाया

राष्ट्रपति भवन में एक बेहद भावुक और पारंपरिक दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसी भी शुभ कार्य से पहले की जाने वाली भारतीय परंपरा को निभाते हुए वित्त मंत्री का दही-चीनी से मुंह मीठा कराया और सफल बजट के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद राष्ट्रपति और बजट टीम के बीच एक औपचारिक ग्रुप फोटो सेशन हुआ। राष्ट्रपति की अनुमति मिलने के बाद वित्त मंत्री सीधे संसद भवन के लिए रवाना हुईं, जहाँ सुबह 11 बजे वह लोकसभा में बजट भाषण की शुरुआत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *