उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई… अखिलेश यादव को सीएम योगी ने ऐसे दी शुभकामनाएं

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में सीएम योगी सपा प्रमुख को बधाई देते दिखाई दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव यूपी की राजनीति की दो धुरी के तौर पर देखे जाते हैं। राजनीतिक मैदान में शब्दों के तीर एक-दूसरे के खिलाफ छोड़ते हैं। बावजूद इसके निजी जीवन में दोनों नेताओं को जन्मदिन जैसे मौकों पर एक-दूसरे को बधाई संदेश देता देखा जा सकता है। अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। अभी वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद हैं।

क्या है योगी का संदेश?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर दिए बधाई संदेश में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’ अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी के बधाई संदेश का जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के पोस्ट के कमेंट में लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।’

केशव मौर्य ने दी बधाई

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा कि सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।
सपा प्रमुख और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव शुक्रवार को 52 साल के हो गए। उनका जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं।

केजीएमयू पहुंचे थे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सोमवार को केजीएमयू पहुंचे। अखिलेश यादव के समर्थक पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए समाज के सदस्यों की ओर से वहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाग लेते हुए अखिलेश ने कहा कि मैं आज के रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले हमारे सभी समर्पित पीडीए परिवार के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं और उनकी सराहना करता हूं।

अखिलेश ने पीडीए पॉलिटिक्स को समाज को जोड़ने वाली राजनीति करार देते हुए कहा कि पीड़ित, उत्पीड़ित, परेशान और अपमानित वर्ग के लोगों को एकजुट करने का यह एक अभियान है। इस मौके पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है।

 

सपा मुख्यालय में आज कार्यक्रम

सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव के जन्मदिन को मनाने की तैयारी की गई है। लखनऊ के सपा कार्यालय को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचने की तैयारी है। यहां वे अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। सपा प्रमुख के जन्मदिन पर पूजा-पाठ, हवन, भंडारे, केक कटिंग समारोह आदि का आयोजन विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किया जा रहा है।

Source link

Live khabar ab tak add 2
Live khabar ab tak add 1
LIVE KHABAR AB TAK ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK ADD-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!