महराजगंज समाचार: बरवा भोज में AIMIM कार्यालय का हुआ उद्घाटन, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

नौतनवा/महराजगंज (आनन्द श्रीवास्तव): आज बरवा भोज में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नए कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष सरवर खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के विधानसभा और जिला स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया गया।

 

बरवाभोज कार्यालय उद्घाटन न्यूज़-2
बरवाभोज कार्यालय उद्घाटन न्यूज़-2

 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी सर्वेश गौतम (316 नौतनवा) और विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल करीम की मौजूदगी रही। इस अवसर पर माजिद अली द्वारा जलपान की व्यवस्था कराई गई और उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया।

नए सदस्यों को दिलाई गई पार्टी सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान अमरीश चौबे और अभिमन्यु गौतम को AIMIM की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर राममिलन पासवान, एससी प्रकोष्ठ विधानसभा महासचिव, कुतुबुद्दीन अंसारी जिला पंचायत प्रत्याशी, सद्दाम हुसैन नौतनवा नगर अध्यक्ष, अहसान निजामी सोनौली नगर अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *