नौतनवा समाचार: हिंदू युवा वाहिनी जनसंपर्क कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई का 101वां जन्मदिन मनाया गया

नौतनवा/महराजगंज (विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट): महराजगंज जनपद के नौतनवा में हिंदू युवा वाहिनी के जनसंपर्क कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का 101वां जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को नौतनवा स्थित हिंदू युवा वाहिनी के जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश और समाज के उत्थान के लिए कार्य करना आज की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में सुभाष पटेल, मुरली यादव, हरियाणा सिंह लोधी, पंकज मौर्या, संदीप सिंह, विश्वजीत गुप्ता, प्रतीक जैसवाल, विशाल वर्मा, शिवेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *