उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए 12 मार्च से अब तक 4,816 स्थानों पर छापे मारकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में गैस वितरकों के खिलाफ 10 मुकदमे और 60 प्राथमिकियां दर्ज की गई।
नई दिल्ली: देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 12 मार्च से अब तक प्रदेशभर में
4,816 स्थानों पर छापे मारकर कार्रवाई की गई और मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गैस वितरकों के खिलाफ 10 मुकदमे और कालाबाजारी में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ 60 प्राथमिकियां दर्ज की गईं।
प्रवर्तन दल एलपीजी भंडार की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार रिफिल की उपलब्धता पर नजर रखी जा रही है।

