नौतनवा न्यूज़: सेवा भारती की कार्यशाला में सामाजिक समरसता और शिक्षा प्रसार को लेकर हुआ संकल्प, एकल शिक्षक विद्यालयों पर दिया जोर

नौतनवा/ महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल)। सेवा भारती के तत्वावधान में आदर्श नगर पालिका सभागार नौतनवा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. सुधीर जी (अखिल भारतीय संगठन मंत्री, सेवा भारती) रहे। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्रद्धेय भाऊराव देवरस के विचारों और उनके प्रेरणा से प्रारंभ की गई एकल शिक्षक विद्यालय योजना की विस्तृत जानकारी दी।

 

नौतनवा में सेवा भारती की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
नौतनवा में सेवा भारती की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

 

उन्होंने कहा कि यह योजना वर्ष 1981 में झारखंड के गुमला क्षेत्र से प्रारंभ हुई थी, जिसका उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अनौपचारिक शिक्षा पद्धति को विश्व के अन्य देशों में औपचारिक शिक्षा से अधिक प्रभावी माना गया है।

नौतनवा में सेवा भारती की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
नौतनवा में सेवा भारती की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

उपेक्षित वर्गों की शिक्षा के लिए विशेष प्रयास

मुख्य अतिथि ने समाज के चार वर्गों—श्रमिक क्षेत्र, सेवा बस्ती, वनवासी समाज, और घुमन्तु समाज—का उल्लेख करते हुए बताया कि यह वर्ग उपेक्षा के कारण मुख्यधारा से दूर होते चले गए हैं। सेवा भारती का उद्देश्य इन वर्गों तक शिक्षा और संस्कार की रोशनी पहुंचाना है।

कार्यशाला में यह संकल्प लिया गया कि सेवा भारती द्वारा संचालित एकल शिक्षक विद्यालयों और बाल शिक्षा संस्कार केंद्रों के माध्यम से सामाजिक समरसता, राष्ट्रीयता और अखंडता को बल दिया जाएगा। वर्ष भर में अधिक से अधिक केंद्रों को संचालन में लाने का लक्ष्य तय किया गया।

नौतनवा में सेवा भारती की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
नौतनवा में सेवा भारती की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश वर्मा (जिलाध्यक्ष, सेवा भारती नौतनवा) और किशोर मद्धेशिया (जिलाउपाध्यक्ष, सेवा भारती नौतनवा) ने संयुक्त रूप से किया।


इस अवसर पर रविशंकर जी  (प्रांत सेवा प्रमुख, गोरक्ष) ने कहा कि सेवा बस्तियों और 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों में सेवा कार्यों को विस्तार देना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई तथा समापन शांति मंत्र के उच्चारण से किया गया।

प्रमुख उपस्थितगण

इस कार्यशाला में शामिल प्रमुख व्यक्तित्वों में दिवाकर विक्रम सिंह (पालक अधिकारी, सेवा भारती सिद्धार्थनगर विभाग), नागेंद्र जी (जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नौतनवा), गोपाल जोशी (संरक्षक, सेवा भारती), उमेश विश्वकर्मा (जिला सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), ई. विवेक कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष, सेवा भारती महराजगंज), राम मोहन अग्रवाल (महामंत्री, सेवा भारती महराजगंज), सुरेश शर्मा (कोषाध्यक्ष, सेवा भारती नौतनवा), संदीप सिंह, शैलेश तिवारी, रमाकांत जयसवाल, श्रीमती किरण तिवारी, माया देवी एवं नैनमति देवी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!