महाराजगंज समाचार: बघेला पुल के नीचे ब्रीफकेस से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

परसामलिक/महराजगंज (विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट) : महाराजगंज जिले के थाना परसामलिक क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बघेला पुल के नीचे पड़े एक लावारिस ब्रीफकेस से महिला का शव बरामद किया गया। संदिग्ध हालात में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

बघेला पुल के नीचे ब्रीफकेस से महिला का शव बरामद-2
बघेला पुल के नीचे ब्रीफकेस से महिला का शव बरामद-2

घटना की सूचना मिलते ही थाना परसामलिक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस की मौजूदगी में जब ब्रीफकेस खोला गया, तो उसके अंदर महिला का शव पाया गया।

बघेला पुल के नीचे ब्रीफकेस से महिला का शव बरामद 3

कई दिन पुराना बताया जा रहा शव

प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आंशिक रूप से पानी में रहने के कारण शव फूल चुका है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। शव की हालत को देखकर घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

बघेला पुल के नीचे ब्रीफकेस से महिला का शव बरामद
बघेला पुल के नीचे ब्रीफकेस से महिला का शव बरामद

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

 

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शव की पहचान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *