महराजगंज न्यूज़: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौतनवा, महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल)। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार सुबह बैरवा जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

फैक्ट्री के पास से हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह नौतनवा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी आसिफ खान बैरवा जंगल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के निकट छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थनीय पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया।

आरोपी युवक पीड़िता के ही गांव का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!