• लाइव खबर अब तक न्यूज़

खंडवा समाचार: खंडवा में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए आज विशेष जांच शिविर, सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में होगी निःशुल्क जांच

खंडवा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

मध्य प्रदेश/ खंडवा: जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रसव पूर्व जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कई महत्वपूर्ण जांचें होंगी

डॉ. ओ.पी. जुगतावत के अनुसार शिविर में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, शुगर, एचआईवी और हेपेटाइटिस-बी सहित अन्य आवश्यक जांचें की जाएंगी। जरूरतमंद महिलाओं की सोनोग्राफी भी कराई जाएगी।

अभियान के तहत नई एवं छूटी हुई गर्भवती महिलाओं का पंजीयन भी किया जाएगा। साथ ही पात्र महिलाओं को एमसीपी कार्ड वितरित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं से निर्धारित समय पर नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!