महराजगंज समाचार: जिलाधिकारी अनुनय झा को दी गई भावभीनी विदाई, जनपद में 1 वर्ष 8 माह का रहा उल्लेखनीय कार्यकाल

 

महराजगंज (आनन्द श्रीवास्तव) | जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले जिलाधिकारी अनुनय झा को गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई दी गई। हरदोई स्थानांतरण पर रवाना हो रहे झा के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Grjqebfaiaaa 0z

 

यादगार रहा कार्यकाल, मिला सीएम डैशबोर्ड में पहला स्थान-

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अनुनय झा ने कहा कि महराजगंज में उनका 1 वर्ष 8 माह का कार्यकाल बेहद स्मरणीय रहा। उन्होंने बताया कि जनपद को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ, जो पूरी प्रशासनिक टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दायित्व निभाते समय मानवीय संवेदना को कभी नहीं भूलना चाहिए।

 

Grjqd jboai9dx7

 

हर क्षेत्र में विकास को मिली गति-

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि जिलाधिकारी झा के नेतृत्व में जनपद में समग्र विकास हुआ। वृद्धजन पेंशन योजनाओं में तेजी आई, वंचित गांवों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाई गईं और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए।

 

Grjqevcbwaaadbg

 

अधिकारियों ने साझा किए अनुभव-

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता और उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित अनेक अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और अनुनय झा के सहज, संवेदनशील तथा नेतृत्वशील व्यक्तित्व की सराहना की। सभी ने उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Grjqeyvagaae5l4

 

भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम-

कार्यक्रम का वातावरण भावुकता से भरा रहा। अधिकारी-कर्मचारियों ने झा के साथ बिताए समय को याद किया और उनके सरल स्वभाव एवं कुशल प्रशासनिक शैली की प्रशंसा की। विदाई कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक अभिनंदन और सम्मान समारोह के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!