महराजगंज समाचार: तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (आनन्द श्रीवास्तव)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को महाराजगंज में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को समर्पित रही।

 

Grio3m xiaatihn

 

शहीद स्मारक से हुआ शुभारंभ, सक्सेना तिराहे पर समापन-

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सदर ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक स्थल से की गई, जहां केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जनसमूह के साथ यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई सक्सेना तिराहे तक पहुंची, जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।

 

Griou9vxaaaht6h

 

देशभक्ति नारों से गूंजा वातावरण-

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से माहौल देशभक्ति में रंगा रहा। कई स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कुछ लोगों ने पाकिस्तान के विरुद्ध भी विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए।

 

Griouz1woaa5asb

 

आतंक के विरुद्ध सेना की निर्णायक कार्यवाही: पंकज चौधरी-

यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारत हमेशा शांति और भाईचारे की नीति में विश्वास रखता है, लेकिन जब देश की सुरक्षा और नागरिकों के जीवन की बात आती है, तब भारतीय सेना किसी भी सीमा तक जाकर आतंकवाद का जवाब देती है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार बताते हुए सेना को सलाम किया।

 

धर्म पूछकर की गई हत्या, आतंकियों को मिला जवाब: संजय पांडेय-

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों को उनके धर्म के आधार पर पहचान कर निर्ममता से मार डाला, जो मानवता के खिलाफ है। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अब किसी भी आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

प्रमुख भाजपा नेताओं की मौजूदगी-

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, भाजपा जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अमरनाथ पटेल, अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, परदेशी रविदास, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश जायसवाल और गोविंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!