• लाइव खबर अब तक न्यूज़

Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह

Bihar bjp new state committee announced 38 leaders assigned responsibilities

Bihar Politics Latest Update: बिहार की भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही संजय सरावगी की नई टीम का गठन कर लिया है। भाजपा की ओर से जारी लिस्ट में 38 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई टीम में 3 पूर्व विधायकों को भी शामिल किया गया है।

सात मोर्चा के अध्यक्ष के नामों का भी ऐलान

इसके अलावा कमिटी की घोषणाओं में सात मोर्चा के अध्यक्ष के नामों का भी ऐलान किया गया है। जिसके मुताबिक जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा, विधायक निशा सिंह को महिला मोर्चा और विधायक सुजीत पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है।

Bjp bihar

बीजेपी प्रदेश कमिटी (Image- Social Media)

बताया जा रहा है कि बिहार में बीजेपी की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर की गई है। जातिगत समीकरण का भी खास ख्याल रखते हुए पिछड़ों और अति पिछड़ों को भी खास तरजीह मिली है। ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जा सके इसलिए महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

बीजेपी प्रदेश कमिटी लिस्ट

क्र.नामदायित्व
1हरिभूषण ठाकुर बचौल, पूर्व विधायकप्रदेश उपाध्यक्ष
2राकेश कुमारप्रदेश उपाध्यक्ष
3संतोष पाठकप्रदेश उपाध्यक्ष
4मनोज कुमार सिंहप्रदेश उपाध्यक्ष
5अनामिका पासवानप्रदेश उपाध्यक्ष
6शोभा सिंहप्रदेश उपाध्यक्ष
7पवन जायसवाल, पूर्व विधायकप्रदेश उपाध्यक्ष
8प्रणव कुमार यादव, पूर्व विधायकप्रदेश उपाध्यक्ष
9संतोष रंजन रायप्रदेश उपाध्यक्ष
10नंद प्रसाद चौहानप्रदेश उपाध्यक्ष
11अनिल ठाकुरप्रदेश उपाध्यक्ष
12मुकेश शर्मा, औरंगाबादप्रदेश उपाध्यक्ष
13शीला कुशवाहाप्रदेश उपाध्यक्ष
14बलराम मंडलप्रदेश उपाध्यक्ष
15सरोज रंजन पटेलप्रदेश महामंत्री
16धनराज शर्माप्रदेश महामंत्री
17प्रीति शेखरप्रदेश महामंत्री
18नितिन अभिषेकप्रदेश महामंत्री
19राजेश झा उर्फ राजू झाप्रदेश महामंत्री
20सुषमा साहूप्रदेश मंत्री
21जन्मेजय कुमार सिंहप्रदेश मंत्री
22रागिनी रानीप्रदेश मंत्री
23कुमार राघवेन्द्रप्रदेश मंत्री
24प्रभाकर मिश्राप्रदेश मंत्री
25अंजनी निषादप्रदेश मंत्री
26मनोज चौधरीप्रदेश मंत्री
27मुकेश सिंह कुशवाहाप्रदेश मंत्री
28सीमा झाप्रदेश मंत्री
29सरला रजकप्रदेश मंत्री
30सुनील रामप्रदेश मंत्री
31संजय कुमार–मुन्नाप्रदेश मंत्री
32मुकेश शर्मा, मुजफ्फरपुरप्रदेश मंत्री
33दिवाकर सिंहप्रदेश मंत्री
34त्रिविकम नारायण सिंह, विधायकप्रदेश कोषाध्यक्ष
35राजेश सिन्हाप्रदेश कोषाध्यक्ष
36अंकुर गुप्ताप्रदेश कोषाध्यक्ष
37अक्षय कुमारप्रदेश मुख्यालय प्रभारी
38विनय केसरीकार्यालय मंत्री

 

यह भी पढ़े- पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल

बिहार में बीजेपी नम्बर वन पार्टी

बता दें कि बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी और ज्यादा मजबूत हो गई है। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार में भाजपा ने अपने नेता को राज्य सरकार की कमान सौंपकर जेडीयू को पछाड़ दिया। अब बीजेपी अपने संगठन को और मजबूत बनना चाहती है ताकि अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!