• लाइव खबर अब तक न्यूज़

कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों लिस्ट, खड़गे के साथ पवन खेड़ा कर्नाटक से जाएंगे संसद

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्‍यसभा की द्विवार्षिक और उप-चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों को मंजूरी दी है। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज में दी गई है। ये उम्मीदवार राज्‍यसभा की उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जो या तो रिटायर हो रही हैं या खाली हो गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अलग-अलग राज्यों से पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया है। इस सूची में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का है।  पवन खेड़ा कर्नाटक कोटे से राज्यसभा जाएंगे।

घोषित उम्मीदवारों की सूची

  • कर्नाटक से: पवन खेड़ा, मंसूर अली खान
  • मध्य प्रदेश से: मीनाक्षी नटरजन
  • राजस्थान से: श्री नीरज डांगी
  • तमिलनाडु से: प्रवीण चक्रवर्ती
  • झारखंड से: प्रणव झा

Image 1780594785411

पवन खेड़ा की ‘तपस्या’ पूरी

30 मई, 2022 को कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी, लेकिन इस लिस्ट में पवन खेड़ा का नाम नहीं था। टिकट न मिलने से आहत पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा था- “शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई।” अब इस लिस्ट में नाम आने से उनकी ‘तपस्या’ पूरी हो गई है।

ये नाम पार्टी की आंतरिक प्रक्रिया के बाद तय किए गए हैं। कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों को राज्यसभा पहुंचाने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी का कहना है कि ये नेता कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से संसद में रखेंगे और जन मुद्दों पर आवाज उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!