नौतनवा में गूंजे ‘जय परशुराम’ के नारे, श्रद्धा के साथ मनी परशुराम जयंती

वेद मंत्रों की गूंज और श्रद्धा से सराबोर रहा मंदिर परिसर, विधायक समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना-

 

 

 

नौतनवा/महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल): नौतनवा कस्बे के बनैलिया मंदिर परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में बुधवार को परशुराम जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे और वेद मंत्रों के बीच विधिपूर्वक भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की।

 

494423542 1260642509395844 980889610624054639 n

परशुराम मंदिर में विशेष आयोजन-

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। धार्मिक आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें भगवान परशुराम की मूर्ति का विधिवत श्रृंगार कर आरती और भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

 

494295971 1260642619395833 5598584740664427167 n

 

इस धार्मिक आयोजन में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर पूजा में भाग लिया और भगवान परशुराम से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

निकाली गई बाइक रैली-

भगवान परशुराम की जयंती को स्मरणीय बनाने के लिए एक बाइक रैली का आयोजन किया गया, जो बनैलिया मंदिर से प्रारंभ होकर नौतनवा कस्बे तथा आसपास के गांवों – बरगदवा, सूर्यपूरा, रतनपुर, जारा, भगवानपुर, हरदीडाली आदि होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।

रैली के दौरान युवाओं ने “जय परशुराम” के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूरे मार्ग में आमजन ने भी पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया, जिससे आयोजन में जनभागीदारी का उत्साह झलका।

इस आयोजन में रवि त्रिपाठी, विकास दुबे, ज्वाला शुक्ला, सुधाकर जायसवाल, अतुल चंद त्रिपाठी, कमलेश पांडेय, राकेश पांडेय, राहुल दुबे, संतोष पांडेय, अवधेश चौबे, आदर्श पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, जितेंद्र पांडेय, गुड्डू मिश्रा, अमन शुक्ला, अमित, नवनीत त्रिपाठी सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!