नौतनवा पुलिस ने राजीव गांधी कॉलेज में नए आपराधिक कानून और साइबर सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान

नौतनवा/महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल): थाना नौतनवा की पुलिस टीम ने आज राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम भारत के नए आपराधिक कानूनों और साइबर जागरूकता अभियान के तहत संचालित किया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम और साइबर टीम की संयुक्त पहल के माध्यम से छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

 

नौतनवा पुलिस ने नए आपराधिक कानून और साइबर सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान 2

 

इस अवसर पर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, एसएसआई संजय कुमार और महिला कांस्टेबल अनुराधा चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को भारत के नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया और बताया कि कानून का उद्देश्य समाज में सुरक्षा, पारदर्शिता और न्याय को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, ई-FIR और जीरो FIR की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि महिलाएँ किसी भी स्थान से ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कर सकती हैं और जीरो एफआईआर के तहत किसी भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा सकती हैं।

 

नौतनवा पुलिस ने नए आपराधिक कानून और साइबर सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान 3

 

इसके अलावा, टीम ने शॉप लिफ्टिंग, मॉब लिंचिंग, और साइबर अपराधों जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। अधिकारियों ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर गोपनीयता बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

पुलिस टीम ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं को कानूनी साक्षरता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!