फतेहपुर (विद्या सागर द्विवेदी): भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं निवर्तमान नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके बांदा-सागर रोड स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थक, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक लगातार पहुंचते रहे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
टिका, केक कटिंग और बधाईयों का दौर
सायंकाल उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जहां धनंजय द्विवेदी को टिका लगाकर और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वातावरण उत्साह और गर्मजोशी से भर उठा।
धनंजय द्विवेदी ने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया, जिन्होंने समय निकालकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रबंधन में दिखी भीड़ के कारण चुनौती
शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ इतनी अधिक थी कि आवास परिसर में प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण हो गया। लोगों में अपने नेता को शुभकामनाएं देने का उत्साह देखते ही बनता था।
भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंत्री रणवीर द्विवेदी और राहुल द्विवेदी, आदेश ठाकुर, अखिलेश दीपक, पंकज राजपूत, दीपू ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर धनंजय द्विवेदी को दीर्घायु एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।







