महराजगंज समाचार: परसामलिक पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

Parsamalik news 2परसामलिक/महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल) | थाना परसामलिक पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम सुजीत उर्फ शिवजीत सहानी तथा कैफ हैं, जो पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

आज मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बहद झिगटी से एसएसबी रोड जाने वाली कच्ची सड़क के पास स्थित एक बागीचे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध  आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे अधिकारी:

  • उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार दूबे
  • हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव
  • हेड कांस्टेबल सुनील कुमार
  • कांस्टेबल दीपक प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!