सिन्दुरिया/महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल)। सिन्दुरिया थाना पुलिस ने एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी कल दिनांक 01 अक्तूबर 2025 को दोपहर लगभग 12 बजकर 25 मिनट पर की गई।
मामला थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज के मु0अ0सं0 229/25 से संबंधित है। इस मामले में धारा 64(2)(k), 332(b), 351(3), 352 बीएनएस के तहत अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रघुनाथ उर्फ मग्गे, निवासी ग्राम भागाटार, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 36 वर्ष) को तलाशा जा रहा था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को तुलसीपुर से गणेशपुर जाने वाले मार्ग, थाना भिटौली क्षेत्र, जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में कई पुलिस इकाइयों ने समन्वित प्रयास किया।
- थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज मय टीम
- उप निरीक्षक योगेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी महराजगंज मय टीम
- उप निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट टीम महराजगंज मय टीम
साझा अभियान के तहत पुलिस ने समयबद्ध कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।






