नौतनवां नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ

नौतनवां/महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ आज नौतनवां में किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कुँवर घनश्याम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काटकर अभियान की शुरुआत की।

 

नौतनवां नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ

 

महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

अभियान के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार देश में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, दंत चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य और नाक-कान-गला से संबंधित जांच, उपचार और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

Whatsapp image 2025 09 17 at 2.59.38 pm

 

चिकित्सकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार शुक्ला, डॉ. अमित राव गौतम, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. मंजुला शुक्ला, डॉ. संदीप पाण्डेय और डॉ. पूनम सिंह सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

 

Whatsapp image 2025 09 17 at 2.59.37 pm

 

कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राजकुमार गौड़, प्रमोद पाठक, फार्मासिस्ट सुरेंद्र दूबे, राजेश वर्मा, मोहम्मद सेराज, महेंद्र सहित स्वास्थ्यकर्मी गण भी उपस्थित रहे।

 

नौतनवां नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ

 

यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसके तहत नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!